ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / news / छपरा के बाद अब सिवान और बेगूसराय में भी शराब कांड, 6-7 लोगों...

छपरा के बाद अब सिवान और बेगूसराय में भी शराब कांड, 6-7 लोगों की मौत की खबर

16-Dec-2022 12:57 PM

SIWAN/BEGUSARAI: बिहार के छपरा में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब बेगूसराय और सिवान से भी चौकाने वाला मामला सामने आया है। सिवान में 5 लोगों की जबकि बेगूसराय में दो की मौत हो गई है। ज़हरीली शराब से इनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। सिवान में मृतक दो लोगों का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया गया। 



बेगूसराय जिले में दो युवक की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दो चचेरे भाइयों ने 4 लोगों के साथ शराब पी थी। इसमें दो की मौत हो गई है। ज़हरीली शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना तेघड़ा थाना के पुराने बाजार की है। मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों के बीच दहशत का माहौल है कि कहीं बेगूसराय में भी छपरा जैसे हालत न हो जायें। वहीं, सिवान में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई जिसमें दो के शव बिना जांच के जलाए गए। फिलहाल मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। 



आपको बता दें, छपरा में जहरीली शराब से मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा मौत मशरख में हुई है। मामला ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र का है, जहां जहरीली शराब से 57 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोग काफी सहमें हुए हैं। उनका कहना है कि यहां कोरोना से भी ज्यादा भयावह स्थिति बनी हुई है।