ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी UPSC CSE 2026: सिर्फ एक गलती और सब बर्बाद! IAS-IPS सर्विस प्रेफरेंस भरते समय न करें यह भूल, पहले जान लें नया नियम सच बोलना पड़ गया भारी: मंडप पर टूटी शादी, दूल्हे की ‘ईमानदारी’ से नाराज दुल्हन ने 7 फेरे लेने से किया इनकार Bihar Matric Exam: घर में पार्थिव शरीर, हाथ में एडमिट कार्ड: बिहार की बेटी बनी साहस की मिसाल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक 16 साल छोटे भांजे के साथ मामी फरार, 6 मार्च को होने वाली थी महिला के बेटे की शादी Bihar Government : सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब इस नाम से जाना जाएगा यह शहर; सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती

चेकिंग के दौरान प्रखंड प्रमुख की स्कॉर्पियो में निकली क्रिमिनल की लाश, इलाके में सनसनी

चेकिंग के दौरान प्रखंड प्रमुख की स्कॉर्पियो में निकली क्रिमिनल की लाश, इलाके में सनसनी

08-Jan-2024 10:03 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया है। जिस पर बड़हरिया प्रखंड प्रमुख का बोर्ड लगा था और यह गाड़ी  ब्लैक कलर की है। फिलहाल इस गाड़ी से मिले शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। इस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इस घटना के बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर इस मामले में पूछताछ कर रही है। मृत युवक की मौत कैसे और कहां हुई है। इसकी सही जानकारी अबतक नहीं मिल सकी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र में टेढ़ी घाट से सिधवलिया की तरफ दो स्कार्पियो गाड़ी पर सवार बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने निकले हैं। पुलिस ने इन्हें रोका। तो एक गाड़ी से शव बरामद हुआ। टेढ़ी घाट के पास एसआईटी की टीम जैसे ही सिधवलिया मोड़ के समीप पहुंची की दो स्कार्पियो से कई लोग उतरकर भागने लगे। पुलिस ने कुल चार लोगों को पकड़ लिया।


वहीं ,गिरफ्तार लोगों में सैफ अली उर्फ सलमान, राहुल कुमार यादव, अमन कुमार यादव व बड़हरिया प्रखंड प्रमुख का पति मिनहाज अहमद शामिल हैं। जांच के क्रम में गाड़ी से एक शव बरामद किया गया। सीवान पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी आपस के एक साथी की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से कहीं ले जा रहे थे। 


उधर, जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली । इस दौरान दीपक कुमार का शव बरामद किया गया। वहीं, गाड़ी में बैठे लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुट गयी है। दो गाड़ियों को जब्त किया गया है। एक पर बड़हरिया प्रखंड प्रमुख का साइन बोर्ड लगा है।