ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना

Bihar Teacher Transfer: बिहार सरकार ने अप्रैल 2026 से लागू होने वाली नई शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी तैयार कर ली है। नई पॉलिसी में शिक्षकों का ट्रांसफर तीन साल में होगा, और जिला व प्रखंड स्तर पर ट्रांसफर टीमों की गठन की जाएगी।

Bihar Teacher Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। अप्रैल 2026 से नई शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी लागू होने जा रही है, जिसके बाद जून 2026 में बड़े स्तर पर शिक्षकों का ट्रांसफर संभव है।


जानकारी के अनुसार, पुरानी नियमावली में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किए जा रहे हैं, जिन्हें मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। संशोधित नियमावली को कैबिनेट में भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद इसे अप्रैल से लागू किया जाएगा।


इससे पहले अगस्त-सितंबर में तैयार किए गए प्रारूप में शिक्षकों का ट्रांसफर 5 साल के बाद करने का प्रावधान था, जिसे शिक्षकों के विरोध के कारण वापस लिया गया। अब नई पॉलिसी में इसे घटाकर तीन साल कर दिया गया है। इसके अलावा, गंभीर बीमारी या विशेष परिस्थितियों में ही तीन साल से पहले किसी शिक्षक का ट्रांसफर किया जा सकेगा।


जिला और प्रखंड स्तर पर शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया होगी। जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जिसमें उप विकास आयुक्त, एडीएम स्तर का अधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं प्रखंड स्तर पर प्रिंसिपल के साथ 6 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जिसमें क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक और प्रमंडल स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे। नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षक समुदाय में उम्मीदें बढ़ गई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता