1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 23 Feb 2026 04:21:56 PM IST
शादी की खुशियां सन्नाटें में बदलीं - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: धूमधाम के साथ बारात लगने के बाद जयमाला में ऐसा क्या हुआ जिससे शादी ही टूट गयी। यह सवाल आप भी सोच रहे होंगे। दरअसल इस शादी के टूटने की वजह दूल्हे राजा का सच बोलना था। दूल्हे की इमानदारी और सच बोलने की आदत ने उसे मंडप तक पहुंचने नहीं दिया। देखते ही देखते शादी की खुशियां अचानक सन्नाटें में बदल गयी।
दरअसल गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ बारात लगने के बाद जब दूल्हे राजा और दुल्हन जयमाला स्टेज पर पहुंचे तब इस दौरान कुछ क्षण के लिए दोनों को बातचीत करने का मौका मिल गया। लेकिन दूल्हे को नहीं पता था कि उसकी यह बातचीत के बाद बवाल मच जाएगा और शादी भी टूट जाएगी। उसे नहीं पता था कि सच बोलने और इमानदारी की सजा उसे इस तरह से मिलेगी। जयमाला स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई बातचीत ने पूरे फंक्शन का रुख ही बदल कर रख दिया। दूल्हे राजा ने अपनी आर्थिक और शारीरिक स्थिति की जानकारी दुल्हन को दी। पूरी इमानदारी के साथ अपनी होने वाली दुल्हन से हाल ही में हुए सड़क हादसे का जिक्र किया।
बताया कि इस हादसे में लगी चोट के कारण वह अधिक काम और नौकरी नहीं कर पाएगा, जिससे भविष्य में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फिर क्या था इतना सुनने के बाद दुल्हन ने वरमाला करने और शादी के मंडल में जाने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे की शारीरिक और आर्थिक स्थिति को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए इस बात को छिपाने का आरोप लड़के वालों पर लगाया। इस दौरान जयमाला के मंच पर बारातियों और शरातियों के बीच घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
वही शादी में आए मेहमान तरह-तरह के व्यंजन को चखने में लगे हुए थे, वो इन सब बातों से अनजान थे। लेकिन तभी जब भारी बवाल हो गया तब सभी प्लेट छोड़कर जयमाला स्टेज के पास पहुंच गये और पूरे मामले की जानकारी लेने लगे। शादी समारोह में शामिल लोगों को जब हंगामे का कारण पता चला तो वो भी हैरान रह गये। इस हंगामे के बाद शादी टूट गयी। मामला यूपी जिले के हरिद्वार के रुड़की स्थित खानपुर की है।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिशें होती रहीं, लेकिन बात नहीं बन सकी। स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। दोनों परिवारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बारात वापस लौट जाएगी।
खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी न करने का फैसला लिया है और किसी भी ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना के बाद जहां बारात बिना दुल्हन के लौट गई। जिसके बाद खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दिल हो गया। पूरे इलाके में बस शादी टूटने की ही चर्चा होने लगी।