ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में बच्चा चोरी की अफवाह, गुस्साए लोगों ने भिखारी को घंटों बनाया बंधक

बेतिया में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक गूंगी भिखारी को चमैनिया बाजार में घंटों बंधक बनाया गया। पुलिस जांच में आरोप निराधार पाए गए और आरोपी को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ने अफवाहों पर भरोसा न करने और पुलिस को सूचित करने की अपील की।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत चमैनिया बाजार के समीप बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक गूंगे कचरा बीनने वाली को लोगों ने घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस की जांच में आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति बोरे में कचरा बीन रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए उसे पकड़ लिया गया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और उससे पूछताछ की जाने लगी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।


सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की। सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा चोरी की बात अफवाह थी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया गया।


थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि अफवाहों के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता