ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा

बिहार में जल्द ही बड़ी सड़क परियोजना का सपना साकार होने वाला है। 4,447 करोड़ रुपये की लागत वाला मोकामा–मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे अब तेजी से प्रशासनिक मंजूरी की ओर बढ़ रहा है। यह एक्सप्रेस-वे यात्रा का समय घटाएगा।

Bihar Highway: 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का यह फोरलेन का निर्माण कार्य को रफ़्तार, हाथिदह,बड़हिया,लखीसराय के लोगों को मिलने वाला है बड़ा फायदा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Highway: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 4,447 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मोकामा–मुंगेर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। 82.4 किलोमीटर लंबी यह महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना न केवल बिहार के कई जिलों को आपस में जोड़ेगी, बल्कि झारखंड के साथ भी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।


यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधीन संचालित की जा रही है। इसके तहत दो बड़े पुलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे आवागमन और अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। परियोजना पूरी होने के बाद मोकामा और मुंगेर के बीच यात्रा समय लगभग डेढ़ घंटे कम होने का अनुमान है।


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 60 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहित की जाएगी। लखीसराय जिले के पांच प्रखंडों के 48 मौजा में कुल 342.97 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।


अब तक 46 मौजा की 270.71 हेक्टेयर भूमि के लिए अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। हालांकि दो मौजा—लखीसराय अंचल का दामोदरपुर और बड़हिया अंचल का इंगलिश—का खतियान और जमाबंदी विवरण संबंधित अंचल कार्यालय से प्राप्त नहीं हो पाया है, जिसके कारण उनकी अधिसूचना लंबित है।


जिला प्रशासन ने 174.72 हेक्टेयर भूमि के गजट प्रकाशन का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है। सभी अंचल अधिकारियों को विभागीय फॉर्मेट-22 और नक्शे उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में देरी न हो। 28 फरवरी तक भूमि सत्यापन कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।


अंचलवार भूमि का विवरण

भूमि अधिग्रहण का ब्योरा इस प्रकार है:

बड़हिया – 8 मौजा, 78.71 हेक्टेयर

लखीसराय – 9 मौजा, 76.29 हेक्टेयर

चानन – 7 मौजा, 33.07 हेक्टेयर

पिपरिया – 6 मौजा, 15.71 हेक्टेयर

सूर्यगढ़ा – 18 मौजा, 139.97 हेक्टेयर

इन सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि समय पर अधिग्रहण पूरा हो सके।


बक्सर–भागलपुर कॉरिडोर का अहम हिस्सा

यह ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेस-वे बक्सर–भागलपुर कॉरिडोर का हिस्सा होगा। इसके निर्माण से मुंगेर और मोकामा के रास्ते पटना से सीधा और तेज संपर्क स्थापित होगा। साथ ही झारखंड से आने-जाने वाले लोगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।


जिलाधिकारी स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए परियोजना की प्रगति पर नजर रखी जा रही है। भूमि अधिग्रहण पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।


विकास को मिलेगा नया इंजन

परियोजना के पूरा होने पर पटना, लखीसराय, मुंगेर और भागलपुर जिलों के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


लखीसराय के डीसीएलआर राहुल कुमार के अनुसार, प्रशासन समयबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने के साथ-साथ बिहार को विकास की राह पर और आगे ले जाएगा।