ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती

Jehanabad के काको प्रखंड स्थित Dharhara Balika Uchch Vidyalaya में प्रार्थना सभा के दौरान चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत स्थिर बताई जा रही है।

बिहार न्यूज
एक साथ 4 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD:स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक साथ 4 छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस दौरान स्कूल कैम्पस में हड़कंप मच गया। मामला जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित धरहरा बालिका उच्च विद्यालय की है। 


बताया जाता है कि रोजाना की तरह सोमवार की सुबह भी स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी और छात्राएं मैदान में कतारबद्ध खड़ी थीं। इसी दौरान लाडली को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। उन्हें संभाला ही जा रहा था कि तभी सोनम, चांदनी और प्रीति को भी चक्कर आने लगा और वो भी जमीन पर गिर पड़ी। एक साथ स्कूल की 4 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में चारों छात्रों को एम्बुलेंस के जरिये सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों का इलाज शुरू किया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार अचानक चक्कर और कमजोरी के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि सटीक कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जांच जारी है। विद्यालय प्रशासन के मुताबिक सभी छात्राओं की स्थिति फिलहाल स्थिर है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।


घटना के बाद अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है। सूचना मिलते ही सभी छात्राओं के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों की निगरानी में छात्राओं का उपचार जारी है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है। एहतियातन विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया है।

टैग्स