दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Apr-2021 06:24 PM
DESK: खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये हैं वही करीब 10 जवानों के घायल होने की सूचना है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये जबकि करीब 10 अन्य जवान घायल हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र तर्रेम मेंं CRPF, DRG और STF के जवानों को नक्सल के खिलाफ अभियान में भेजा गया था लेकिन तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 75 KM दूर जोन्नगुड़ा के जंगल में नक्सलियों की बटालियन नंबर एक के कमांडर दुर्दांत नक्सली हिड़मा के होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बीजापुर व सुकमा से डीआरजी, कोबरा बटालियन और STF के 420 जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। जोन्नगुड़ा के जंगल में फोर्स की एक टुकड़ी के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जिसके बाद सेना के जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलियां बरसाने लगे। करीब तीन घंटे की लगातार फायरिंग के बाद भी रुक-रुककर गोलियां चलती रही। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 4 और कोबरा के 1 जवान के शहीद हुए हैं। घायल जवानों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जंगली इलाका होने के कारण इसमें काफी दिक्कते आ रही हैं।