राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
20-Nov-2023 07:16 PM
By Mayank Kumar
PATNA: छठ पूजा के दौरान बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर से दो महिला चोर को लोगों ने पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले किया। भीड़ का फायदा उठाकर तीन महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन निकाल लिया लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। महिला चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर हाथ की सफाई की।
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के महादेव रोड के बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में छठ पूजा के दौरान तीन महिलाओं से दो महिला चोर ने सोने की चेन चोरी कर ली। सोने की चेन चोरी करने के बाद दोनों महिला भागने लगी जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बिहटा निवासी पटना हाईकोर्ट के वकील मुन्नी कुमारी अपने परिवार के साथ पूजा करने मंदिर पहुंची थी तभी गले से लगभग डेढ़ भर का सोने का चेन काट लिया गया। जिसके बाद मुर्गियाचक निवासी स्व. रामाशीष राय की पत्नी सोमारी देवी परिवार के साथ अर्घ्य देने के लिए मंदिर में पहुंची थी जब वो अर्घ्य देने के लिए गयी तभी उनके भी गले से सोने का चेन चोरी कर ली गयी।
फिर गुलटेरा बाजार निवासी रीना शर्मा को भी महिला चोर ने निशाना बनाया। रीना के गले से भी चेन चुरा लिया। महिला चोरों ने एक नहीं बल्कि तीन महिला श्रद्धालु का चेन उड़ा लिया। हालांकि इन पर नजर पड़ते ही लोगों ने दोनों महिला चोर को धड़ दबोचा और फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दोनों महिला चोर बाहर की रहने वाली है।