Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
24-May-2024 07:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात पटना ज़िला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वह राबड़ी देवी के साथ बॉडीगार्ड के रुप में तैनात था।इनके ऊपर यह आरोप तय हुआ है कि यह अनाधिकृत रुप से सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य को सुरक्षा प्रदान कर रहे थे।
दरअसल, सिपाही जितेंद्र सिंह को अनाधिकृत रुप से सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ जाने के लिए सारण के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसको लेकर पटना जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही राजद कार्यकर्ता की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सारण एसपी ने एसआईटी गठित कर दी है।
मालूम हो कि, छपरा गोलीकांड केस में लालू परिवार घिरता नजर आ रहा है। गुरुवार को बिहार की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची थी। आरोप लगा था कि मतदान के दौरान रोहिणी आचार्य पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के साथ घूम रही थीं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मामले की जांच की अपील की थी। इसके बाद विशेष टीम लालू आवास पहुंची थी वहां उसने पूरे मामले की जांच की। इसके बाद वहां उपस्थित बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूरे मामले में पूछताछ की गई। उसके बाद रोहिणी आचार्य के साथ घूमने वाला राबड़ी देवी का अंगरक्षक जितेंद्र सिंह (5811) को सस्पेंड कर दिया गया।
जानकारी हो कि, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि लालू यादव और राबड़ी देवी की सिक्योरिटी में तैनात बॉडीगार्ड को लेकर रोहिणी आचार्य छपरा में घूम रही थीं। इस आरोप की सारण एसपी ने जांच कराई। इसके लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। मामले की जांच के लिए गुरुवार को एक टीम राबड़ी आवास भी पहुंची थी। जांच में पाया गया कि राबड़ी की सिक्योरिटी में तैनात जितेंद्र सिंह छपरा में वोटिंग के लिए रोहिणी के साथ मौजूद थे। इसके बाद पटना एसएसपी ने जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया।
इधर, छपरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास भोला यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। भोला यादव पर आरोप है कि वह सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदाता नहीं है, जिस कारण विगत 18 मई की संध्या के बाद उनको इस क्षेत्र से बाहर चले जाना चाहिए था, लेकिन वह चुनाव के दिन भी राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ घूमते नजर आए हैं।