Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
23-Mar-2023 03:45 PM
By Alok
BETTIAH: बेतिया के चनपटिया अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आज लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। धरना पर बैठे लोगों ने अंचलाधिकारी के खिलाफ अपना मुंडन कराया।
बेतिया के चनपटिया में मानव सेवा ट्रस्ट बरोहिया के संरक्षक अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शांतिपूर्वक एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। चनपटिया अंचल कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे ट्रस्ट के सदस्यों ने अपना-अपना सिर मुंडन कराया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार और राजस्व अधिकारी स्मृति सहनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही गाना गाकर विरोध प्रकट किया। बता दें कि अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की मनमानी से लोग काफी परेशान है। बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है।
कर्मियों की मनमानी को लेकर ट्रस्ट के सदस्य पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि अब यदि सुनवाई नहीं होगी तो ट्रस्ट के सभी सदस्य अपने आंदोलन को तेज करेंगे। पूरे जिले में इस आंदोलन को चलाया जाएगा।