ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

केंद्र सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना, मिली एक और फोर लेन सड़क की सौगात

14-Dec-2024 09:33 AM

By First Bihar

केंद्रीय परिवहन एवं सड़क निर्माण मंत्रालय ने बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के विकास को गति देने के लिए एक और बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। बगहा से पिपरा तक फोर लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। इस सड़क के निर्माण से न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) आने वाले पर्यटकों के लिए भी सफर आसान हो जाएगा।


जानकारी के अनुसार, इस फोर लेन सड़क का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में बेतिया से बगहा तक और दूसरे चरण में बेतिया से पिपरा तक फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।


सड़क निर्माण के साथ-साथ बगहा से उत्तर प्रदेश के जटहा के बेलवानिया तक एक नए पुल का भी निर्माण किया जाएगा। इस पुल के बनने से पिपरासी और मधुबनी जैसे इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी।


दूसरे चरण में छपवा से रक्सौल तक फोर लेन सड़क निर्माण की योजना भी बनाई गई है। इससे बिहार के व्यापारिक और पर्यटन महत्व के इलाकों को बेहतर जोड़ने का काम किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम लोगों के लिए जीवन को भी सरल बनाएगी।


बगहा विधायक राम सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। उनके प्रयासों का नतीजा है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब साकार होती दिख रही है।