ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

5 सौ करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच करने सीबीआई की टीम पहुंची दरभंगा, चिट फंड कंपनी ने हजारों लोगों से की थी ठगी

29-Aug-2019 03:32 PM

By 9

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से जहां पांच सौ करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े की जांच करने सीबीआई की टीम गोहाटी से दरभंगा पहुंची है. आईडोल नाम की ये नकली चिटफंड कंपनी साल 2017 में लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई थी. जांच के दौरान सीबीआई की टीम इस कंपनी के एजेंटों से निवेश के मूल प्रमाण पत्र जमा करवा रही है. सीबीआई के आने की जानकारी के बाद इस कंपनी में काम कर रहे सैंकड़ों एजेंट भी कंपनी के दफ्तर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि यह फर्जी कंपनी साल 2011 में खुली थी और साल 2017 में हजारों लोगों को चूना लगाकर यह कंपनी फरार हो गई. इस घटना के बाद पीड़ितों ने कंपनी पर बड़े फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था. उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे. इसी सिलसिले में जांच के लिए सीबीआई की टीम दरभंगा पहुंची है. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट