घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
25-Jul-2022 02:21 PM
DESK: मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद मुंबई के सांताक्रुज थान में केस दर्ज कराया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मनविंदर सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पिछले महीने सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान खान को पत्र के जरीय धमकी दी गयी थी पत्र में लिखा गया था कि सलमान खाने तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे।
एक के बाद एक बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को धमकी मिल रही है। गौरतलब है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में हुई थी। शादी के छह महीने बाद दंपति को जान से मारने की धमकी दी गयी है। धमकी मिलने के बाद केस दर्ज कराया गया है। विक्की कौशल ने बताया कि एक व्यक्ति इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा है और धमकी दे रहा है। यही नहीं उनकी पत्नी कैटरीना कैफ का भी पीछा कर रहा है और धमकी देने का काम कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने वाला मनविंदर सिंह पेशे से एक स्ट्रगलिंग एक्टर है। वह कैटरीना का बहुत बड़ा फैन है। वह कैटरीना से शादी करना चाहता था इसलिए पिछले कुछ दिनों से वो लगातार सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की कौशल को परेशान कर रहा था। दोनों को लगातार धमकियां दे रहा था।
मनविंदर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा हुआ है। प्रोफाइल बायो में शख्स ने खुद को एक्टर बताया है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि मनविंदर सिंह ने अपने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिख रखा है। उसने कटरीना की ऑफिशियल आईडी को भी टैग कर रखा है। फिलहाल अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
