ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार : कैपिटल एक्सप्रेस के एसी बोगी में घुसकर महिला के साथ अपराधियों...

कटिहार : कैपिटल एक्सप्रेस के एसी बोगी में घुसकर महिला के साथ अपराधियों ने किया लूटपाट

15-Dec-2021 08:57 AM

KATIHAR : कटिहार रेलमंडल से गुजरने वाली रेलयात्रा भी अब असुरक्षित हो गयी है. यहां ट्रेन की एसी बोगी में भी लूट हो जाती है. कटिहार स्टेशन पहुंची ट्रेन संख्या 13246 कैपिटल एक्सप्रेस के एसी टू टायर में सवार बर्थ संख्या 49 पर सफर कर रही महिला और मासूम बालक के साथ अज्ञात दो अपराधियों ने बोगी में घुसकर लूटपाट किया है.


ट्रेन में सवार पीड़ित महिला खुशबू चीखती चिल्लाती रह गयी. दोनों अपराधी बोगी से कूदकर फरार हो गये. कटिहार स्टेशन के आउटर पर हुई वारदात के पश्चात कटिहार स्टेशन पहुंची कैपिटल एक्सप्रेस पर इस घटना के बाद खलबली मच गई. 


मिली जानकारी के अनुसार महिला एनजीपी से चलकर पटना के रामकृषणा नगर जा रही थी. उसके साथ उसका बेटा भी था. पीड़ित महिला यात्री ने कहा -सीट नंम्बर खोजने के बहाने अपराधी अंदर घुसे थे. और मेरे सर के नीचे रखे पर्स तथा बेटे के हाथ से मोबाइल छीनकर बोगी से उतर भागे. 


सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रेल पुलिस की गस्ती टीम भी नदारद दिखी. बोगी के कंडक्टर ने बताया कि रेलवे कंट्रोल को मामले की सूचना दे दिया हूँ.