मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2019 08:25 AM
PATNA : सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद को सफल बनाने के लिए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सबसे पहले पटना में बंद कराते नजर आए हैं। जाप के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रेलवे ट्रैक पर उतर कर प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने इस बिल का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी की है।
आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज वाम दलों ने बिहार बंद बुलाया है। बिहार बंद को कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी, हम, जाप समेत विपक्षी पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद को लेकर पूरे बिहार में वाम दल सड़कों पर उतर गये हैं।
वहीं बिहार बंद का असर दरभंगा में भी सुबह से ही देखने को मिल रहा है। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्टेशन पर दरभंगा से पटना जाने वाली कमला गंगा इंटरसिटी को रोक कर प्रदर्शन किया साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.