बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
17-Nov-2020 07:05 PM
BUXAR: एक शख्स को अपराधियों ने गोली मार दी. जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है. उससे आसपास के लोगों ने गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले की है.
पीठ में लगी है गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने विश्वामित्र यादव को गोली मार दिया है. उससे पीठ में दो गोली लगी हुई है. डॉक्टरों ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है.
पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि घायल मठिया मोहल्ले का ही रहने वाला है. उसका नाम विश्वामित्र यादव है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. डीएसपी गोरख राम ने बताया कि गोलीबारी मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके वाहन जांच शुरू कर दिया है.
मूर्ति विसर्जन के दौरान भी मर्डर
कृष्णाब्रह्म के नोनियापुरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान भी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक व्यक्ति की पहचान नोनियापुरा गांव के रहने वाले मुन्ना प्रसाद के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बताया कि कुछ लड़के पूजा करने के बाद विसर्जन को लेकर मूर्ति गांव में घुमा रहे थे. तभी मृतक मुन्ना के घर के पास जुलूस का ट्रैक्टर फंस गया. ट्रैक्टर निकालने के लिए युवक पूजा समिति के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मुन्ना की घर की दीवार तोड़ने लगे. जब मुन्ना ने इसका विरोध किया तो पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई.