ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / हवलदार और 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, हिरासत से कुख्यात अपराधी के भागने पर हुई...

हवलदार और 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त, हिरासत से कुख्यात अपराधी के भागने पर हुई कार्रवाई

26-Jun-2020 08:42 AM

By Ajay Ray

BUXAR:  लापरवाही करने वाले बिहार पुलिस के हवलदार और 3 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इन लोगों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने का आरोप है. इनलोगों के हिरासत से 2016 में कुख्यात अपराधी कुबेर मिश्रा फरार हो गया था. जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है.

news image


अपराधी को गेस्ट हाउस घुमा रहे थे पुलिसकर्मी

2016 में विचाराधीन कैदी को इलाज के लिए पटना आईजीआईएमएस भेजा गया था. लेकिन इस दौरान सभी उसको गेस्ट हाउस घुमा रहे थे. इस दौरान ही वह चकमा देकर फरार हो गया. जिसके बाद चार पुलिसकर्मियों को कर्तव्यहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है. एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि बर्खास्त होनेवाले पुलिसकर्मियों में हवलदार अवधेश राम, सिपाही खुर्शीद आलम,  सुरेंद्र राय, सुधीर कुमार शामिल हैं. 

अप्रैल में हुई कुबेर की गिरफ्तारी

पटना से फरार होने के बाद कुबेर करीब चार साल तक पुलिस को चकमा देता रहा. 50 हजार कुबेर मिश्रा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अप्रैल 2020 में ब्रह्मपुर से गिरफ्तार किया था. वह ब्रम्हपुर में आया था और वह  रात में अपने पिता से मिलने योगिया गांव जाने वाला है, लेकिन इस दौरान ही पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया था. कुबेर कई कांडों का आरोपी है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोपालगंज के खजुरबनी शराब कांड के आरोपी अधिकारी और जवान समेत 21 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया था.