बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
10-Dec-2020 09:59 AM
PATNA: बिहार में लोगों को पुलिस का डर खत्म हो गया है. अपराधियों की बात छोड़िए गांव के युवक की पुलिस की पिटाई कर रहे हैं. हद तब हो गई जब थाने में घुसकर युवकों ने पुलिसकर्मियों को चाकू मार दिया और दारोगा का कॉलर पकड़ लिया. यह घटना बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना का है.
2 सिपाही चाकू से जख्मी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवकों ने दो सिपाहियों को चाकू मारा है. जिससे दोनों सिपाहियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वह भी उस दौरान घटना को अंजाम दिया जब दारोगा सामने ही थे. थाने में जब हंगामा हुआ तो पुलिसकर्मी और पहुंचे और युवकों को पकड़ा.
दो पक्षों में हुआ था विवाद
घटना के पीछे दो गुटों का विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कृष्णाब्रह्म चौक पर एक बाइक सवार और ऑटो वाले के बीच विवाद हो गया. पुलिस पहुंची और दोनों की गाड़ियों को थाना लेकर आ गई. दोनों पक्ष के लोग अपनी-अपनी गाड़ी छुड़ाने के लिए थाना पहुंचे और आसपास में ही थाना परिसर में मारपीट करने लगे. जब पुलिसकर्मी छुड़ाने की कोशिश करने लगे तो दो पुलिसकर्मियों को चाकू मार दिया. दोनों पुलिसकर्मियों का एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस ने डुभुकी के टुनू कुमार, आदिल कुमार और गोलू कुमार और ब्रह्मपुर थाना के चंद्रपुरा विकास कुमार यादव को पुलिस ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बताया कि हमला करने वालों की संख्या करीब 20-25 लोगों की थी. लेकिन 4 को छोड़ बाकी फरार हो गए. सभी की पहचान की जा रही है. पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.