राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
23-Jul-2024 11:46 AM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार 7वां बजट है। वित्त मंत्री ने बताया है कि इस बार का बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और रोजगार को लेकर केंद्रित है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार अपने इस कार्यकाल में 4 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देगी यह मोदी की गारंटी है। साथ ही बजट में युवाओं के लिए 5 नई योजनाओं का ऐलान वित्त मंत्री ने किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस वर्ष हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
इसके अलावा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया । वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार संगठित क्षेत्र में रोजगार पाने वाले लोगों को पहले महीने की सैलरी देगी। कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को मदद दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार के पहले 4 सालों में ईपीएफओ में सरकार भी कंट्रीब्यूशन करेगी। इसके तहत सरकार हर महीने 3000 रुपये की मदद नियोक्ता को देगी। इसके अलावा सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी।
आपको बताते चलें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना लगातार सातवां बजट पेश करके इतिहास रचने दी है। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। हालांकि, सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है। सीतारमण अगले महीने 65 वर्ष की हो जाएंगी। उन्हें 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था। इसी साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी।