ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / बजट सत्र से पहले विधान परिषद् के सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, होंगे...

बजट सत्र से पहले विधान परिषद् के सभापति ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, होंगे अहम निर्णय

24-Feb-2023 12:36 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र की शुरआत 27 फरवरी से होने जा रही है। इस बजट सत्र के बेहतर संचालन को लेकर बिहार विधान परिषद की अहम बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। यह बैठक बिहार विधान परिषद के सभापति के तरफ से बुलाई गई है। इसमें मुख्य रूप से  विधान परिषद के 203वें सत्र के सुगम एवं सफल संचालन के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा।  यह बैठक दोपहर 2.30 बजे से होने वाली बैठक में सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,इस बैठक में नीतीश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, विरोधी दल के मुख्य सचेतक दिलीप कुमार जायसवाल, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक डॉ सुनील कुमार सिंह, सत्तारूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार एवं रीना देवी रहेंगी। 


इसके साथ ही साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अवधेश नारायण सिंह, प्रो. (डॉ) राम वचन राय, नवल किशोर यादव, डॉ मदन मोहन झा, मंगल पांडे. सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रो. संजय कुमार सिंह, भूषण कुमार, सर्वेश कुमार और महेश्वर सिंह आदि सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। 


आपको बताते चलें कि, बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानमंडल में कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो दिन पूर्व ही बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने भी राज्य के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इसमें बजट सत्र के दौरान सुरक्षा आदि की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की गई। 5 अप्रैल तक बिहार बजट सत्र चलेगा। इस दौरान कुल 22 कार्यदिवस तय हैं।