ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
09-Mar-2021 10:11 PM
PATNA : बिहार के 13 यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है. विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन यानि कि BSUSC ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी कर रही है. अब तक आधा दर्जन विषयों की स्क्रूटनी लगभग अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि 15 अप्रैल के बाद तमाम विषयों में नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग 15 अप्रैल के बाद इन विषयों में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार शुरू कर देगा. सभी विषयों के खाली पदों के विरुद्ध तीन गुना अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया जायेगा. इसके लिए आयोग विषयों की स्क्रूटनी क्रमवार कर रहा है. आयोग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजवद्र्धन आजाद के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद भरे गए ऑवेदनों की हार्ड कॉपी की स्क्रूटनी हो रही है. निर्धारित समय तक 67 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ऑवेदन किया है. इनमें 66 हजार से अधिक की हार्ड कॉपी आयोग को समय पर मिली थी, उनकी स्क्रूटनी की जा रही है.
BSUSC के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजवद्र्धन आजाद ने बताया कि इंटरव्यू के लिए 6 बोर्ड बनाए जाएंगे. हर बोर्ड दो पालियों में साक्षात्कार लेगा, एक पाली में 15 अभ्यर्थी और एक दिन में 180 शामिल होंगे. आवेदनों की हार्ड कॉपियों की स्क्रूटनी की जा रही है. आयोग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अप्रैल से साक्षात्कार प्रक्रिया आरंभ हो जाए. खाली पद से तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा.