ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

BPSC पेपर लीक मामला: छापेमारी के लिए दरभंगा पहुंची EOU की 3 सदस्यीय टीम, जांच के दौरान मोबाइल किया जब्त

22-May-2022 06:25 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: BPSC पेपर लीक मामले की जांच के लिए ईओयू की तीन सदस्यीय टीम रविवार को आज दरभंगा पहुंची जहां कुछ लोगों से पूछताछ के बाद मोबाइल को जब्त किया। आर्थिक अपराध इकाई की 3 सदस्यीय टीम नगर थाना क्षेत्र के अंसारी टोला पहुंची थी जहां एक घर में छापेमारी कर दो भाई मोहम्मद आफताब और मोहम्मद रिजवान की तलाशी ली।


 उस वक्त मोहम्मद रिजवान घर पर मौजूद था जबकि मोहम्मद आफताब घर से बाहर शादी समारोह में गया था। जिसके बाद आर्थिक अपराध की टीम ने मोहम्मद आफताब के भाई मोहम्मद रिजवान से पूछताछ की। जिसके बाद 3 सदस्यीय टीम ने मोहम्मद आफताब के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान ईओयू की टीम ने आफताब से भी घंटों पूछताछ की।   


मोहम्मद आफताब ने बताया कि बीपीएससी पेपर लीक कांड मामले की जांच के लिए ईओयू की 3 सदस्यीय टीम दरभंगा आई हुई थी। जिस पर टीम घर पर पहुंची थी उस वक्त वह घर पर नहीं था। जैसे ही इस बात सूचना मिली वह थाने पहुंच गया जहां टीम के सवालों का जवाब उसने दिया। 


टीम के सदस्यों ने बताया कि उनके मोबाइल के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल किया गया है जबकि आफताब का कहना था कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। वही आफताब के भाई रिजवान ने भी बताया कि उनके मोबाइल को भी चेक किया गया था। भारी संख्या में पुलिस के जवान उनके पर आए हुए थे। इतनी संख्या में पुलिस को देख इलाके के लोग भी हैरान थे कि आखिर माजरा क्या है?