ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
13-Sep-2021 08:48 PM
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67 वीं प्रतियोगिता परीक्षा के नोटिफिकेशन की तिथि बदल दी है। अब 20 सितंबर तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके तहत सामान्य प्रशासन की ओर से 503 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 12 दिसंबर को परीक्षा का आयोजन होगा जिसे लेकर बीपीएससी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।
वहीं 65वीं बिहार लोक सेवा आयोग मेन्स का फाइनल रिजल्ट सितंबर के अंत या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आ जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक हफ्ते के अंदर रिक्तियां आ जाएगी। इस परीक्षा में ग्रामीण विकास पदाधिकारी के सबसे अधिक 133 पद हैं। वहीं नगर कार्यपालक पदाधिकारी के 110 पद और बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 पद शामिल हैं।
वहीं 523 पदों के लिए हुई 65वीं संयुक्त परीक्षा का साक्षात्कार खत्म हो चुका है। इसमें कई अभ्यर्थियों के मेडिकल रिपोर्ट पर आपत्ति होने के बाद पीएमसीएच अधीक्षक की अध्यक्षता में बनी एक कमेटी में मेडिकल कराया जा रहा है। कई अभ्यर्थियों के कान व आंख के दिव्यांगता को लेकर मेडिकल टीम ने IGIMS में जांच कराने की अनुशंसा की है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद अंतिम रुप से परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।