Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
02-Mar-2020 01:40 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने की मांग पर बीजेपी नेताओं ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। हालांकि, स्पीकर ने स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी को इस मामले में न्याय मिलेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें और इंतजार करना होगा।
स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने यह भी कहा कि दबाव बनाने से न्याय नहीं मिलेगा। स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। बीजेपी नेता इस बात पर अड़े हैं कि बाबूलाल को विपक्ष के नेता का दर्जा दिया जाये और उन्हें नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बैठने की अनुमति दी जाये। लेकिन, स्पीकर ने कहा कि अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ है और जब तक वह कोई फैसला नहीं ले लेते। बाबूलाल को AJSU पार्टी के नेता सुदेश महतो के साथ ही बैठना पड़ेगा।
वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया। मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।