ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भाजपा विधायक के भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या, कुछ दिन पहले...

भाजपा विधायक के भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था बाहर

06-Mar-2024 09:57 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम नहीं दिया जाता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोलियों से छलनी करके कर डाली है। जो भाजपा विधायक का भतीजा बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना में  मृतक की पहचान नीरज पासवान के रूप में की गयी है जो भाजपा विधायक कविता पासवान  का रिश्तेदार बताया जा रहा है। अपराधियों ने बुधवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है।  गोली लगने के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ ड्राइवर टोला के पास की बतायी जा रही है।  वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह घात लगाए अपराधियों ने नीरज पासवान को गोलियों से छलनी कर दिया। ताबड़तोड़ गोली लगने के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले में एक अपराधी की गिरफ्तारी की भी खबर सामने आयी है। हालांकि इसे लेकर कोई पुष्टि अभी नहीं की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज पासवान कोढ़ा की भाजपा विधायक कविता पासवान का भतीजा बताया जा रहा है। नीरज पासवान हाल में ही जेल से छुटकर बाहर आया था। 


उधर, करीब तीन साल पहले कटिहार नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान की हत्या बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पूर्व मेयर को तब गोलियों से छलनी कर दिया था जब वो एक मामले की पंचायती कराकर लौट रहे थे। संतोषी चौक रेलवे फाटक के पास देर रात तो उनपर ताबड़तोड़ गोली मारी गयी थी।  उनके सीने में तीन गोली लगी थी. वहीं हमला करने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया था। दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज किया गया था. इस मामले में नीरज पासवान भी नामजद आरोपित था और उसे इस मामले में मुख्य आरोपित बनाया गया था।