बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
11-Nov-2020 02:05 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत मिल गया है. भाजपा, जेडीयू, हम और वीआईपी को 125 सीटें मिली हैं. लेकिन अब इस जीत के श्रेय को लेकर एनडीए के अंदर ही होड़ मची हुई है. भाजपा के सांसद ने इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया है.
सासाराम सीट से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने बिहार में एनडीए की जाट को पीएम मोदी का कमाल बताया है. भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि "एनडीए की जीत के पीछे सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी हैं. देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के कारण ही एनडीए को सफलता मिली है. इसलिए इस जीत का सारा श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को जाता है. बीच में किसी भी दूसरे को कोई श्रेय नहीं जाता है."
सासाराम में अपने आवास पर उन्होंने एनडीए की जीत के लिए बिहारवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए के ऊपर भरोसा जताया है.
मंगलवार को परिणाम सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी पीएम मोदी को ही जीत का श्रेय दिया था. जायसवाल ने मीडिया के सामने कहा कि “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय जाता है, जिनकी योजनायें गरीबों की झोपड़ी तक पहुंची. बिहार की एनडीए सरकार ने भी अच्छा काम किया.”
आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत के 122 के आंकड़े को एनडीए ने छू लिया है. एनडीए को बिहार में 125 सीटें मिली हैं. भाजपा को 74, जदयू को 43, वीआईपी को 4 और हम को 4 सीटें मिली हैं. जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं. आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसे सर्वाधिक 75 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है.
बिहार चुनाव में कांग्रेस को 19 और वामदलों को 16 सीटें हासिल हुई हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम 5 सीटों पर बाजी मारने में कामयाब हुई है. लोजपा, बसपा और निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली हैं.