बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
30-Oct-2020 07:52 AM
DESK : पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के वीआईपी कोच में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. ट्रेन के वीआईपी कोच में मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की पत्नी और हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन रमा निषाद के बैग समेत उसमें रखे तीन लाख रुपये चुराकर शातिर भाग गये.
यह घटना पटना से नई दिल्ली जाने के दौरान कानपुर में घटी. बताया गया है कि घटना के वक्त सांसद भी उसी कोच में सवार थे. बैग चोरी होने के बाद उनकी ओर से नई दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
रमा निषाद राजधानी एक्सप्रेस से अपने पति और सांसद के साथ दिल्ली जा रही थीं. कानपुर के पास रमा निषाद बाथरूम गईं. वापस आने पर देखा कि सीट से उसका बैग गायब है. दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है. रमा निषाद ने एफआईआर में बताया कि वे इलाज के लिए तीन लाख रुपये लेकर दिल्ली आ रहीं थीं.