दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
13-Jan-2021 11:49 AM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए अब सरकार में शामिल बीजेपी के नेता को ही अपने सरकार के मॉडल पर भरोसा नहीं है. अब बिहार बीजेपी के नेता ही बिहार में भी योगी मॉडल की मांग करने लगे हैं.
मंगलवार को पटना में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद अब बिहार बीजेपी के नेताओं ने ही अपराधियों का एनकाउंटर करने की मांग की है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर किसी भी सरकार की प्राथमिकता होती है. हमारी सरकार की अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह से मुस्तैद हैं, लेकिन फिर भी घटनाएं घट जा रही हैं. ऐसे में अपराध को रोकने के लिए विशेष व्यवस्था करनी होगी.आख़िर अपराधी अपराध कर कैसे भाग जाते हैं? इस पर ध्यान देना होगा. कुछ अधिकारियों की लापरवाही की वजह से घटना होती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में योगी मॉडल का अच्छा असर हुआ है.
वहीं पटना के बांकीपुर सीट से बीजेपी के विधायक नितिन नवीन आज रुपेश सिंह के वारदात वाली जगह पर गए और इस दौरान वह अपराध पर नाराज दिखे. उन्होंने भी बिहार में योगी मॉडल की बात कही और कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए.उन्होने कहा कि यदि अपराधी बेलगाम हो रहे हैं और परिस्थियतियां खराब हो रही है तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है.
बता दें कि इससे पहले जाप संरक्षक पप्पू यादव ने इस हत्याकांड पर नीतीश कुमार को घेरा था और कहा था कि सीएम नीतीश किस बात की समीक्षा करते हैं. अब बिहार में एनकाउंटर की जरुरत है.