ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

रुपेश हत्याकांड : BJP नेता की सीएम नीतीश से अपील, लापरवाह अपराधियों पर हो सख्त कार्रवाई

13-Jan-2021 02:32 PM

PATNA : राजधानी पटना में हाईप्रोफाइल रुपेश हत्याकांड के बाद सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा होने लगा है. रुपेश हत्याकांड के बाद बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ  नेता आरके सिन्हा ने लापारवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. 

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि पटना एयरपोर्ट में इंडिगो एयर लाईन्स के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की पटना में अपराधियों द्वारा गोली मार कर की गयी हत्या वास्तव में बहुत ही चिंता का विषय है.

रूपेश कुमार सिंह को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता था. वे बहुत ही कर्मठ, मेहनती और मिलनसार अधिकारी थे. भावुक होते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि  जब कभी भी हम इंडिगो ये यात्रा करने के लिए पटना एयरपोर्ट के पहुंचता था वो एक बार आके जरुर मिलते थे.  

इस प्रकार की हत्याएं खुलेआम होना पटना पुलिस के ऊपर एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है.  मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करता हूँ  कि वो थोड़ा ध्यान दें और लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि  प्रदेश में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके.