ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बाबा साहब के बहाने कांग्रेस पर निशाना, संजय जायसवाल बोले.. गांधी नहीं होते तो अम्बेडकर हाशिये पर रह जाते

14-Apr-2021 12:25 PM

PATNA : भारतीय संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की आज 130वीं जयंती है। कोरोना काल में अंबेडकर की जयंती का आयोजन बड़े पैमाने पर तो नहीं किया जा रहा है लेकिन लगभग सभी राजनीतिक दल कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बाबा साहब को याद कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से आज प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 


बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा आयोजित इस जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर डॉ संजय जायसवाल ने अंबेडकर के मूल्यों को याद किया लेकिन कांग्रेस की तरफ से बाबा साहब को लेकर किए गए भेदभाव को याद दिलाना वह नहीं भूले। संजय जायसवाल के निशाने पर आज भी कांग्रेस पार्टी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी बाबा साहेब अम्बेडकर को राजनीति की मुख्यधारा में नहीं आने देना चाहती थी लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दबाव पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सरकार में शामिल किया गया। 


अंबेडकर जयंती समारोह में पार्टी के चुनिंदा नेता भी शामिल हुए। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और मास्क के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। संजय जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी नहीं होती तो आज हम बाबा साहब की जयंती बड़े पैमाने पर माना रहे होते। उन्होंने कहा कि हम समाज के निचले पायदान तक कैसे विकास की धारा पहुंच सकें यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।