ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BJP ने की सुशांत आत्महत्या मामले की CBI जांच की मांग, भाजपा नेता...

BJP ने की सुशांत आत्महत्या मामले की CBI जांच की मांग, भाजपा नेता ओम कुमार बोले- पूरा देश सच्चाई जानना चाहता है

27-Jun-2020 10:26 PM

PATNA : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस इस आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग की है.


सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी प्रत्याशी अधिवक्ता ओम कुमार सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने पटना स्थित उनके आवास पहुंचे. इस दौरान बीजेपी नेता ओम कुमार सिंह ने कहा कि सुशांत आत्महत्या मामले की CBI जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सी मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे.


भाजपा नेता ने सुशांत के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. ओम कुमार सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, उसका पूरा देश सच्चाई को जानना चाहता है. पूरा मामला संदेहास्पद है. किसी के दबाव में छह फिल्मों का छीन जाना और निर्मित फिल्मों का सिनेमा घर की जगह यूट्यूब पर रिलीज होना, ये किसी भी व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर सकता है.


भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि वो कौन सी परिस्थितियां और कौन से लोग थे, जिन्होंने बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए बाध्य किया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लेकर पूरे देश में इस मामले को लेकर जन आंदोलन चल रहा है. लोगों की जन भावना को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर अमित शाह से अनुरोध करेंगे कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाये.