ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बीजेपी MLC ने सरकार की खोल दी पोल, डस्टबीन और ट्राईसाइकिल खरीद में हुआ है घोटाला

04-Jul-2019 10:24 AM

By 4

PATNA: बिहार विधान परिषद के प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी MLC सुमन कुमार महासेठ ने अपने ही सरकार की पोल खोल कर रख दी. सुमन सेठ ने मधुबनी नगर परिषद में डस्टबीन और ट्राईसाइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है. प्रश्नकाल के दौरान उनके सवाल का जवाब नगर विकास मंत्री भी नहीं दे पाए. आपको बता दें कि MLC सुमन सेठ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मधुबनी नगर परिषद में सामान खरीदने में बड़ा घोटाला हुआ है. सरकार का साफ आदेश है कि कुछ भी सामान जेम पोर्टल से खरीदना है लेकिन अधिकारियों ने आदेश की अनदेखी की है. प्रश्न काल के दौरान MLC ने कहा कि जेम पोर्टल पर जिस बर्तन की कीमत 222 रूपए है उसको मधुबनी नगर निगम ने 500 रूपए में खरीदा है. वहीं जिस ट्राइसाइकिल की कीमत 18 से 22 हजार रूपए है उसे 40 हजार में खरीदा गया है. बीजेपी एमएलसी के इस सवाल का जवाब नगर विकास मंत्री नहीं दे पाए. हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि किन कारणों से बाजार मूल्य से ज्यादा कीमतों पर इतने सामान खरीदे गए. इस पूरे मामले की जांच 21 दिन के अंदर करा कर उसकी रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी.