दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Jul-2020 05:05 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. बीजेपी विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. डेहरी से बीजेपी विधायक के सत्यनारायण यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सत्यनारायण यादव के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार ने की है. पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधायक सत्यनारायण यादव को आइसोलेशन में रखा गया है. साथ ही साथ उनके सभी सहयोगियों और स्टाफ का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है.
बीजेपी विधायक के सत्यनारायण यादव पिछले दिनों बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलने पहुंचे थे. 30 जून को दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. इस दौरान परिषद में सत्यनारायण यादव ने अवधेश नारायण सिंह के साथ अच्छा खासा वक्त बिताया था हालांकि उनकी तबीयत उस दौरान ठीक नहीं थी लेकिन बाद में बीजेपी विधायक की तबीयत बिगड़ी और फिर उनका कोरोना जांच कराया गया, जिसमें टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.