गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
26-Sep-2022 03:53 PM
PATNA: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की BJP की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जेडीयू 27 सितंबर को प्रदेश के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकालेगा। मीडिया से पटना में बातचीत करते हुए जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश को बीजेपी से बचाने की जरूरत है। जेडीयू 27 सितंबर को जागरूकता मार्च निकालेगी और भाजपा का पर्दाफाश करेगी।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव को खत्म किया जा रहा है। इसे बचाने के लिए सभी विपक्ष गोलबंद हो रहे है। हमें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बीड़ा उठाया है कि उसमें सफलता जरूर मिलेगी और देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
बीजेपी माहौल बिगाड़ने में जुटी है। केंद्र की गलत नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हम जागरूकता मार्च निकाल रहे हैं। जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरीक होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता से हटते ही बीजेपी में बेचैनी बढ़ गयी है। इसलिए इंतजार कीजिए 2024 में सब कुछ क्लियर हो जाएगा। बीजेपी भारत से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।