दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jul-2020 07:25 AM
PATNA : कोरोना संकट के इस दौर में बिहार के सवा करोड़ से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. जिसके बाद अब लोड से अधिक बिजली खपत कर रहे उपभोक्ताओं को मार्च 2021 तक जुर्माना नहीं देना पड़ेगा.
घरेलू उपभोक्ताओं को जुर्माने से राहत दिलाने के लिए बिजली कंपनी ने मंगलवार को विद्युत विनियामनक आयोग में याचिका दायर की. याचिका में कंपनी ने उन उपभोक्ताओं को भी राहत देने का निर्णय लिया है जो लोड से अधिक खपत होने पर जुर्माना दे चुके हैं.
कंपनी ने याचिका में कहा कि ऐसे लोगों की ओर से दिए गए जुर्माने की राशि को आने वाले बिजली बिल में समायोजन कर देगी. जिससे जुर्माना दे चुके उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी. आर्थिक मंदी से जूझ रहे लोगों पर लग रहे जुर्माने को कंपनी ने अनुचित माना. इसके बाद कंपनी ने विनियामक आयोग में याचिका दायर कर जुर्माना हटाने का अनुरोध किया कि लोड से अधिक खपत होने पर लगने वाले जुर्माने को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2020-2021 में शिथिल कर दे. आदेश आते ही इसपर अमल हो जाएगा.