ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / लॉकडाउन में बच्ची 100 KM चली पैदल, घर पहुंचने से कुछ दूर पहले...

लॉकडाउन में बच्ची 100 KM चली पैदल, घर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही तोड़ दिया दम

21-Apr-2020 10:13 AM

DESK:  लॉकडाउन में घर जाने के लिए एक 12 साल की बच्ची 100 किमी पैदल चली, लेकिन घर पहुंचने से वह कुछ दूर पहले ही वह दम तोड़ दी. यह दुखद घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर की है. 

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में बच्ची के परिजनों का रोजगार खत्म हो गया. जिसके बाद परिजन तेलंगाना के पेरूर से छत्तीसगढ़ के आदेड़ गांव के लिए पैदल ही निकल पड़े. 100 किमी का सफर तय करने के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई. उसके पेट में दर्द होने लगा. लेकिन इलाके में जंगल होने के कारण परिजन कुछ नहीं सके. जिससे उसकी मौत हो गई. 

परिवार को किया गया क्वॉरेंटाइन

जब स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. परिजनों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वॉरेंटाइन कर दिया है. शव को पोस्टपॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. परिवार में वह बच्ची इकलौती संतान थी. मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. बच्ची के माता-पिता तेलंगाना में मिर्ची तोड़ने का काम करते थे. लेकिन लॉकडाउन के कारण यह काम बंद हो गया था. घरवाले परिवार का आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन घर बच्ची का शव पहुंचा. बता दें कि लॉकडाउन में देश के कई राज्यों में फंसे लाखों मजदूर पैदल ही अपने गांव तक पहुंचे. उसी तरह यह परिवार भी अपने घर जा रहा था.