लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
09-Jul-2023 09:56 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के अमहारा गांव से आ रही है जहां अपराधियों ने घर में घुसकर जमीन कारोबारी सुनील साव को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस दौरान सुनील साव की नतिनी को भी गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील साव अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधी आए और अंधाधूंध फायरिंग करने लगे। जिसमे सुनील साव को चार गोली लग गयी और वे जमीन पर गिर गये। वही उनके साथ मौजूद नतिनी को भी गोली लग गयी। जिसके बाद अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सुनील साव और उनकी नतिनी को ग्रामीणों से आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान सुनील साव की मौत हो गई। जबकि नतिनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
वही घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने बिहटा-पाली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया और गाड़ी का शीशा तोड़ डाला। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।