ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 5 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 5 एजेंडों पर लगी मुहर

02-Jul-2020 12:42 PM

PATNA : कोरोना संकट  के बीच मंत्रियों के साथ चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 5 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसके साथ ही कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं. बैठक में तीन अध्यादेशों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. GST-2017 में संसोधन को मंजूरी दी गई है. 

कैबिनेट की बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के 641 स्थायी पदों के सृजन को मंजूरी मिल गई है. इन सभी पदों पर स्थाई बहाली होगी. इसके साथ ही 3 अस्थाई पदों के सृजन को भी मंजूरी कैबिनेट की बैठक में मिली है.इसके साथ ही अन्य एजेंडों पर मुहर लगी है.  

जगजीवन राज संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान नियमावली, 2020 के प्रारुप को स्वीकृती दे दी गई है. वहीं कैबिनेट की बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पोठीया, किशनगंज को अनधिकृत रुप से अनुपस्थित रहने के आरोप में बर्खास्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

बता दें कि गुरुवार को नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में यह बैठक सचिवालय स्थित संवाद में सुबह 11:30 बजे से हो रही थी. जिसमें कुल 5 एजेंडों पर मुहर लगी है.