ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / NSMCH में भी होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दी...

NSMCH में भी होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दी मंजूरी

24-Jul-2020 04:06 PM

PATNA: बिहटा स्थित अत्याधुनिक नवनिर्मित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) में अब कोराना संक्रमित मरीजों का भी इलाज होगा. स्वास्थ्य विभाग ने एनएसएमसीएच में इलाज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. पटना के सिविल सर्जन से प्राप्त पत्र के अनुसार एनएसएमसीएच में कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा.

शर्त यह है कि एनएसएमसीएच हर रोज अपने यहां भर्ती मरीजों की अद्यतन सूचना स्वास्थ्य विभाग को देगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने निजी क्षेत्र के अस्पतालों से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रस्ताव मांगा था. जिसके बाद पटना के कई अस्पतालों ने विभाग को प्रस्ताव दिया था, जिसमें एनएसएमसीएच भी प्रमुख है. 

एनएसएमसीएच में मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहनेवाले हर सुविधाएं हैं. यहां जानेमाने डॉक्टर कार्यरत है. मेडिकल व नर्सिंग स्टॉफ की एक बड़ी प्रशिक्षित फौज है. काफी बडे़ क्षेत्र में फैला एनएसएमसीएच में हर जरूरी विभाग है. यहां ब्लड बैंक है. जांच की पूरी सुविधा है. अस्पताल में आईसीयू के बेड और वेंटिलेटर भी पर्याप्त संख्या में मौजूद है. एक छत के नीचे ही हर समस्या का समाधान एनएसएमसीएच में मौजूद है.