ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: बाजार जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध...

बिहार: बाजार जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

12-Sep-2024 06:28 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर चकसिकंदर मार्ग के खजबत्ता डीह गांव की है।


मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के खजबत्ता डीह गांव निवासी अवधेश भगत के 23 वर्षीय बेटे बिपिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से घर से निकला था, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गोली मारकर बिदुपुर की तरफ भाग गए। गोली लगने के बाद युवक ने धान की खेत में छीप कर जान बचाने की कोशिश की।


आनन-फानन में ग्रामीण जबतक उसे बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए तबतक उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक खोखा बरामद किया है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-जंदाहा मुख मार्ग को जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पूरे मामले पर वैशाली पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के खजबत्ता गांव में एक युवक बाहर से आ रहा था जिसे गोली मारी गई है, उसकी मौत हो गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।