ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / Bihar Weather : फरवरी में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले हफ्ते...

Bihar Weather : फरवरी में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, अगले हफ्ते फिर बारिश के आसार

06-Feb-2022 07:17 AM

PATNA : अमूमन फरवरी माह में ठंड से राहत मिलने लगती है. लेकिन राजधानी समेत पूरे सूबे में इस बार ठंड अधिक समय तक रहेगी. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अधिकता राज्य के मौसम को प्रभावित रही है. जलवायु और मौसम के जानकार इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को भी एक बड़ी वजह मान रहे हैं.


फरवरी का तापमान पिछले सात सालों में सबसे कम है.आइएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के औसत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं. पछुआ हवा के आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने की वजह से ठंड का अनुभव अधिक हो रहा है. हालांकि अगले 24 घंटे में उत्तर मध्य और उत्तरपूर्व में हल्की बारिश हो सकती है.


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा बताते हैं कि इस परिवर्तन ने न केवल मानसून सीजन को बल्कि शनि शीतकालीन सत्र को भी पूरी तरह प्रभावित किया है. इन दिनों बादलों की उग्रता यानी भारी बारिश और गरज की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.


अभी फरवरी महीने के पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन हवा की कनकनी और कोहरे का असर सूबे में अब तक पूरी तरह बना हुआ है. राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे है. सुबह-शाम के अलावा दिन में भी क कनकनी की स्थिति रह रही है.