ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / वाह रे सुशासन! दो दर्जन विधायकों को पीटने के मामले में केवल...

वाह रे सुशासन! दो दर्जन विधायकों को पीटने के मामले में केवल 2 सिपाहियों पर एक्शन, निलंबन के साथ कोरम पूरा

22-Jul-2021 03:57 PM

PATNA : 23 मार्च 2020 की तारीख बिहार विधानसभा के लिए किसी काले अध्याय से कम नहीं. बिहार विधान मंडल के इतिहास में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि लोकतंत्र के इस मंदिर में विधायक पीटे जाएं. सदन के अंदर हो हंगामा, नोकझोंक, तकरार या हाथापाई से लेकर तमाम ऐसे मौके आए हैं. जब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने टकराते नजर आए. सदन के अंदर हंगामा करने वाले विधायकों को मार्शल आउट कराने की तस्वीरें भी कई बार देखने को मिली है. लेकिन पहली बार 23 मार्च को जो कुछ इस सदन ने देखा वह हैरत से पैदा करने वाला था.


बजट सत्र के दौरान सरकार को बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2021 पास कराना था. इस विधेयक को लेकर विपक्ष को कुछ आशंकाएं थी और इसीलिए सदन में विपक्ष ने हंगामा शुरू किया था. हंगामे के कारण कई बार सदन की कार्यवाही उस दिन स्थगित करनी पड़ी थी. उसके बाद विपक्षी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके कमरे में बंधक बना लिया था. बाद में प्रशासन की मदद ली गई थी और बाहर से आए पुलिस के जवानों अधिकारियों और प्रशासनिक लोगों ने विधायकों को जबरन सदन से बाहर निकाला था.



इस दौरान जो तस्वीरें देखने को मिली थी, उसने बिहार में लोकतंत्र को शर्मसार किया था. लात और जूते से विधायक पीते गए थे हर विधायक को पीटते हुए पुलिस के जवान और अधिकारी पीते हुए नजर आ रहे थे. लगभग दो दर्जन विधायकों को मारपीट कर बाहर निकाला गया था. लेकिन अब इस मामले में महीनों बाद जब कार्यवाही हुई. तो केवल दो सिपाहियों पर गाज गिरी है. सरकार ने इस मामले में दो सिपाहियों शेषनाथ और रंजीत कुमार को निलंबित किया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्यवाही बताई जा रही है.


news image


हालांकि तमाम मीडिया चैनल्स और फुटेज में कई पुलिस के बड़े अधिकारी दारोगा से लेकर डीएसपी तक के विधायकों को पीटते नजर आ रहे थे. लेकिन इस सब के बावजूद किसी भी पुलिस पदाधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. केवल दो सिपाहियों शेषनाथ और रंजीत कुमार को बलि का बकरा बना दिया गया. जाहिर है विधायकों की पिटाई के मामले में जो कार्यवाही हुई है. उससे विपक्ष शायद ही संतुष्ट नजर आए. इस कार्यवाही को लेकर विपक्षी विधायकों के बीच संतोष की बजाय असंतोष उभर सकता है.

news image


विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि "मैंने जांच के बाद पुलिस महानिदेशक और सचिव को कार्रवाई का निर्देश दिया था. इस प्रकार का किया गया कार्य पुलिस की छवि को भी धूमिल करता है. इसलिए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को भी विधायिका के नियम कानून का पालन करना चाहिए. मेरी हमेशा से कोशिश रही है कि माननीय सदस्यों की प्रतिष्ठा पर कभी आंच नहीं आये."