ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / प्रत्याशियों की बेनामी संपत्ति की हो सकती है जांच, व्यय प्रेक्षक ने आयोग...

प्रत्याशियों की बेनामी संपत्ति की हो सकती है जांच, व्यय प्रेक्षक ने आयोग से की सिफारिश

20-Oct-2020 08:02 AM

PATNA : चुनाव आयोग के विशेष व्यय प्रेक्षक ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की बेनामी संपत्ति, मोबाइल एप से लेन देन की जांच करा सकता है. इसके साथ ही डिजिटल लेन-देन की भी जांच हो सकती है. 

चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार में विधानसभा चुनाव में खर्चों पर नजर रखने के लिए तैनात विशेष व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों की बेनामी संपत्ति की जांच की जरुरत बताई है. इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग से आयकर विभाग का सहयोग लेने का सुझाव दिया है. 

प्रेक्षक ने चुनाव आयोग से कहा है कि नामांकन के समय दिए जाने वाले शपथपत्र में दर्ज संपत्ति के ब्योरे की जांच आयकर विभाग से करायी जानी चाहिए. वहीं निर्वाचन विभाद के अनुसार पूर्णिया और मधेपुरा में तीन प्रमुख व्यवसायी चुनाव के दौरान पैसों की लेन-देन के मामले में जांच के दायरे में हैं. आयोग के निर्देश पर आयकर विभाग को जांच की कार्रवाई पूरी करने के लिए पुलिस बल का सहयोग लेने को कहा गया है. विशेष व्यय प्रेक्षक बीआर बालाकृष्णन ने आयोग से बेनामी संपत्ति की जांच की सिफारिश की है. यह सिफारिश उन्होंने मौखिक रुप से आयोग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के समीक्षा बैठक के दौरान की है.इसके साथ ही बीआर बालाकृष्णन ने बड़े-बड़े कांट्रैक्टर के लेन-देन की भी निगरानी की आवश्यकता जताई है.