LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
02-Mar-2023 09:03 AM
By First Bihar
PATNA: आज बिहार बजट सत्र का चौथा दिन है और आज भी हंगामे के असार है. विधानसभा में कल यानी तीसरी दिन कानून-व्यवस्था और सेना को अपमान को लेकर खूब हंगामा हुआ, विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर सदन के बाहर और सदन के भीतर बीजेपी जबरदस्त हंगामा देखने को मिला.
विधानसभा के आज चौथे दिन प्रश्नकाल में कई विभागों के प्रश्न पूछे जाएंगे और सरकार उसका उत्तर देगी. फिर शून्य काल और फिर ध्यानाकर्षण प्रश्नों का उत्तर देगी. बता दें आज से वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा भी शुरू हो जाएगी. और 2022-23 से संबंधित तृतीय अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा.
जहां आज प्रश्नकाल में कृषि विभाग राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पशु और मत्स्य संसाधन विभाग, पीएचइडीज़ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग से संबंधित है प्रश्न सदन में लाए जाएंगे. जिसका जवाब संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे. वहीं दूसरे हाफ में महागठबंधन सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा शुरू की जाएगी. जो अगले 2 दिनों तक चलेगी और फिर सरकार का उत्तर होगा.
बता दें विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन भी गलवान घाटी के शहीद के परिजनों के साथ किए गए दुर्व्यवहार का मामला सदन में खूब गूंजा. जिसके बाद मजबूरन सरकार को उच्चस्तरीय समिति से जांच कराने का निर्णय लेना पड़ा था.