ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 54% मतदान, यहां देखिए 94 विधानसभा सीटों...

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 54% मतदान, यहां देखिए 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग का पूरा आंकड़ा

03-Nov-2020 07:04 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को वोटिंग हुई. बिहार के 17 जिलों के कुल 94 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. चुनाव आयोग की ओर से पेश किये गए आंकड़े के मुताबिक दूसरे चरण में 54.05 प्रतिशत मतदान हुआ. पिछले चुनाव में इन सभी सीटों पर कुल 56.17% वोटिंग हुई थी.  चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक पटना के मनेर सीट पर सबसे जयादा 61.5% और सबसे कम कुम्हरार सीट पर मात्रा 33.15% वोटिंग हुई है. इस खबर में नीचे सभी 94 सीटों पर वोटिंग का पूरा आंकड़ा दिया गया है.


बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला और एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं. सबसे ज्यादा 27 उम्मीदवार महाराजगंज और सबसे कम 4 उम्मीदवार दरौली सीट पर हैं. आपको बता दें कि इस फेज में सबसे ज्यादा 52 सीटों पर राजद, 44-44 पर भाजपा और लोजपा चुनाव लड़ रही है. जदयू 34 और कांग्रेस 22 सीटों पर मैदान में है. 


बिहार में पहले की तुलना में दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा. सेकंड फेज में चुनाव लड़ रहे 1463 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में बंद हो गई है. कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ाया है. दरभंगा के कुशेश्वर स्थान, गौड़ा बौराम और मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारु, साहेबगंज वैशाली के राघोपुर, खगड़िया के अलौली और बेलदौर में मतदान का समय अन्य बूथों से अलग रहा, यहां सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ. दूसरे चरण के मतदान में इन विधानसभा के अलावा जो भी विधानसभा हैं, वहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. 


news image

news imagenews imagenews image