ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / विधान परिषद चुनाव का शेड्यूल जारी, विधानसभा कोटे से 9 सीटों पर होगा...

विधान परिषद चुनाव का शेड्यूल जारी, विधानसभा कोटे से 9 सीटों पर होगा चुनाव

15-Jun-2020 02:31 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है. बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा कोटे से परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने यह पूरा कार्यक्रम जारी किया है.


विधान परिषद की 9 सीटों के लिए 18 जून से नामांकन का काम शुरू होगा. 25 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को होगी और 29 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. 


चुनाव आयोग ने जो सहयोग जारी किया है. उसके मुताबिक कि 6 जुलाई को अगर जरूरत पड़ी तो मतदान कराया जायेगा. सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक के मतदान का वक्त रखा गया है. 6 जुलाई को ही मतदान खत्म होने के बाद शाम 5:00 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी और 8 जुलाई के पहले निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.



बिहार में विधानसभा कोटे से परिषद के लिए जिन सीटों पर चुनाव होने हैं. उनके सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को खत्म हो गया था. इनमें मंत्री अशोक चौधरी के अलावे बीजेपी के कृष्ण कुमार सिंह, जेडीयू के पीके साहिब, संजय प्रकाश, सतीश कुमार, राधा मोहन शर्मा, सोनेलाल मेहता, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति मोहम्मद हारून रशीद और हीरा प्रसाद बिंद शामिल थे.