ब्रेकिंग न्यूज़

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार में बंपर बहाली, इस सरकारी विभाग में हजारों वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

08-Feb-2021 09:33 AM

PATNA : बिहार के युवकों के लिए एक अच्छी खबर है. 7 साल के एक लंबे अंतराल के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी कि BSSC लगभग 2000 से अधिक पदों को भरने की तैयारी कर रहा है. बिहार एसएससी 2000 से अधिक पदों के लिए वैकेंसी निकालने जा रहा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल 1500 रिक्त पदों को भरने का प्लान है, उसके बाद सभी विभागों से रिक्तियों के आ जाने पर इनके दो से ढाई हजार के बीच हो जाने का अनुमान है.


बिहार कर्मचारी चयन  आयोग के सचिव ओमप्रकाश पाल ने बताया कि सभी विभागों से अधियाचना आने का इंतजार किया जा रहा है. फ़रवरी महीने के अंत तक इनके आ जाने की संभावना है. उसी के साथ इसका विज्ञापन भी निकाल दिया जायेगा. बता दें कि की विभागों में नोकरी के लिए रिक्ती पर काम चल रहा है.


तकनीक विभाग में ही 2415 पदों पर भर्ती करने की तैयारी है. ताया जा रहा है कि तकनीकी विभाग में भी 2415 पदों पर वैकेंसी निकलनी है, उनमें प्रधान लिपिक और लेखापाल  के 56, उच्च वर्गीय लिपिक के 88, निम्न वर्गीय लिपिक के 378, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के 1200, पुस्तकालयाध्क्ष के 41, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 46, ड्राफ्टमैन के 82, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 50, निजी सहायक के 39, विद्युत आपूर्ति पर्यवेक्षक के 35, कार्यालय परिचारी के 400 पदों पर नियुक्ति होगी.


आपको बता दें कि साल 2014 के बाद एक लंबा समय बीत गया है. बिहार एसएससी की ओर से वैकेंसी नहीं निकाली गई है. इससे पहले वर्ष 2014 में प्रथम इंटर स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन निकला था. अब विभाग लगभग दो से ढाई हजार युवक-युवतियों को नौकरी देने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए रिक्ति बढ़ कर हुई दो हजार- तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए रिक्ति की संख्या में पिछले चार-पांच दिनों में 500 की बढ़ोतरी हुई है.