छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक
02-Aug-2021 04:07 PM
PATNA : शिक्षक नियोजन को लेकर बिहार सरकार ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है. हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में 30 हजार पदों पर होने वाली शिक्षकों की भर्ती के लिए 18 अगस्त से 17 सितम्बर के बीच आवेदन लिए जाएंगे.
गौरतलब हो कि हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति को लेकर 2 जुलाई से काउंसलिंग होनी थी. जिसे स्थगित कर दिया गया था. नया शेड्यूल आने के बाद माना जा रहा है कि सेकेंड्री और हायर सेकेंड्री स्कूलों में शिक्षकों की बहाली में काफी देरी हो सकती है. इससे पहले प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
बिहार शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी करते हुए कहा है कि जो अभ्यर्थी पहले आवेदन दे चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. नए शेड्यूल के मुताबिक 2 अगस्त तक नियोजन इकाईवार 30 जून 2019 तक उपलब्ध रिक्त पदों की गणना की जानी है. अंतिम मेधा सूची नियोजन इकाई द्वारा 6 दिसंबर तक सार्वजनिक की जाएगी. शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है.
विभाग सभी डीईओ और डीपीओ को नए रोस्टर के आधार पर ही नियोजन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है. दरअसल स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर पहले से तैयार रिक्तियों में काफी फेरबदल हुआ है. हाल में अलग-अलग विषयों के कई शिक्षक सेवानिवृत हुए हैं. ऐसे में रिक्तियां फिर से बढ़ गई हैं. इस वजह से शेड्यूल में परिवर्तन करना पड़ा है.