गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
07-May-2020 04:30 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 मई तक देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसी बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपने घर जाने की विशेष इजाजत दी गई है. बिहार, झारखंड समेत तमाम राज्यों के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश जारी किया गया है कि वैसे लोगों को बस का पास दिया जा सकता है, जो दूसरे राज्य के रहने वाले हैं और बिहार में फंसे हुए हैं.
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से सभी जिलों के डीएम को यह पत्र लिखा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है. ऐसी स्थिति में बिहार के अंदर दूसरे राज्य के भी लोग फंसे हुए हैं. जो लोग अपने घर वापस जाना चाहते हैं, उन्हें जिलाधिकारी अपने स्तर से बस का पास जारी कर सकते हैं.
मानक संचालन प्रक्रिया यानी कि SOP के तहत यह निर्देश दिया गया है. पत्र में साफ़ तौर पर लिखा गया है कि बिहार राज्य में फंसे अन्य राज्य के लोगों को अपने राज्य जाने के लिए जिलाधिकारी बस का पास देंगे. संबंधित जिलाधिकारी इसके लिए संबंधित राज्य के जिला पदाधिकारी से प्रस्थान से पहले आपसी समन्वय स्थापित कर लेंगे.